Jio Recharge Plans: साल भर की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ओटीटी का मजा, जानें जियो के इन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 13 Jun 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Plan 2022 For One Year Validity with Free OTT Subscription Check More benefits News in Hindi
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio

    Jio Recharge Plans

    : आज के दौर में इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन गया है। आज हम कई जरूरी कार्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट, ब्राउजिंग आदि कई कामों के लिए हम लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई मर्तबा मोबाइल में प्लान को रिचार्ज कराने के बाद उसकी वैलिडिटी काफी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में उसको हमें दोबारा रिचार्ज कराना पड़ता है। बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से अक्सर ग्राहक परेशान रहते हैं। अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान्स में आपको लंबी वैधता के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा भी मिल रहा है। आइए जानते हैं जियो के इन लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : istock

    जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2999 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है।

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : istock

    इसके अलावा आपको इस प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें