Jio Recharge 30 Days: जियो के चार प्री-पेड प्लान जिनमें मिलती है 30 दिनों की वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jan 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
Jio Prepaid Recharge Plans for 30 Days Not 28 Days, Check Jio 30 Days Plan Full Benefits in Hindi
Jio 30days plan - फोटो : amarujala

    पिछले छह साल से प्री-पेड प्लान की वैधता को लेकर बहस हो रही है कि 30 दिनों की कीमत में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता क्यों मिलती है, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों ने 30 दिनों की वैधता खत्म कर दी है। अब इन कंपनियों के सभी प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिल रही है, हालांकि रिलायंस जियो के पास अभी भी कई ऐसे प्लान हैं जिनमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के 30 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। चलिए हम आपको बताते हैं...

    jio181
    jio181 - फोटो : jio.com

    जियो का 181 रुपये वाला प्लान

    जियो के पास एक 181 रुपये का प्लान है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डाटा मिलेगा और रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी यानी आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

    Jio 241
    Jio 241 - फोटो : jio.com

    जियो का 241 रुपये वाला प्लान

    यह प्लान भी एक वर्क फ्रॉम होम प्लान है। इस प्लान में भी 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 40 जीबी डाटा मिलता है। जैसा कि यह एक वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान है, ऐसे में इसमें भी कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें