Jio Phone के इन शानदार प्रीपेड प्लान में मिलेगा 56GB डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी जियो फोन यूजर है, तो हम आपके लिए जियो फोन प्लान लेकर आए हैं। इन सभी प्रीपेड प्लान में आपको हाई-स्पीड डाटा और जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आपको अलग से एफयूपी मिनट पैक रिचार्ज कराना होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 10 रुपये है। आपको बता दें कि जियो ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। तो आइए जानते हैं जियो फोन के इन प्रीपेड प्लांस के बारे में...

Jio का 75 रुपये का प्लान
जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये का प्लान है जिसमें 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह एक ऑल इन वन प्लान है। इस प्लान के तहत जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी लेकिन दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 500 मिनट बातें की जा सकेंगीं।

Jio का 125 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 500 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 14 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 300 मैसेज भी मिलते हैं।