सोमवार को है रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम बैठक, जानें Jio Phone 3 से लेकर जियो गीगाफाइबर के बारे में

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का 42वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) सोमवार यानी 12 अगस्त को होने वाली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इस आम बैठक में जियो गीगाफाइबर के प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इस इवेंट में जियो फोन 3 की लॉन्चिंग की भी बात सामने आ रही है, हालांकि जियो फोन 3 के फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में विस्तार से...

सबसे पहले आपको बता दें रिलायंस ने पिछले साल आधिकारिक तौर पर जियो गीगाफाइबर को पेश किया था लेकिन अभी तक कंपनी ने अपने गीगाफाइबर के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि पिछले साल से ही देश के कई इलाकों में टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान कुछ चुनिंदा ग्राहकों को कनेक्शन दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जियो गीगा फाइबर के यूजर्स एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे।

टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है और सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये लिए जा रहे हैं, हालांकि बाद में कनेक्शन कटवाने पर ये पैसे वापस हो जाएंगे। इसके अलावा एक प्लान 2,500 रुपये का भी है जिसमें ग्राहकों को 50एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है। हालांकि 2,500 रुपये भी सिक्योरिटी के तौर पर हैं और इन्हें बाद में कंपनी वापस कर देगी।