15 अगस्त से नहीं होगी जियो फोन 2 की सेल लेकिन चलने लगेगा व्हाट्सएप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 15 Aug 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone 2 sale begins from 16 of august, All you need to know
jio phone 2 new

    रिलायंस जियो ने अपनी वार्षिक आम बैठक में जियो फोन 2 को पेश किया था। जियो फोन 2 पिछले साल लांच जियो फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। जियो ने अपनी आम बैठक में कहा था कि 15 अगस्त से जियो फोन 2 की बिक्री देशभर में होगी लेकिन अब खबर है कि 15 अगस्त से नहीं बल्कि 16 अगस्त से जियो फोन 2 की फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है। कब और कितने बजे से होगी जियो फोन 2 की सेल और कौन-से ऑफर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं जियो फोन 2 के बारे में सबकुछ।

    Jio Phone 2
    Jio Phone 2

    सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    jio phone 2
    jio phone 2

    फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें फोन की कीमत और ऑफर्स के बारे में।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें