रिलायंस जियो ने लांच किया नया प्लान, 6 महीने की मिलेगी वैलिडिटी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 25 Jan 2019 11:48 AM IST
Reliance Jio launches long term packs at Rs 594 and Rs 297 for Jio Phone users
jio

    यदि आप भी एक जियो फोन यूजर हैं तो रिलायंस जियो ने आपको तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए लंबी अवधी के टैरिफ प्लान पेश किए हैं। जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन के लिए पेश किए गए इन दोनों प्लान की वैधचा 6 महीने और 3 महीने है। तो आइए इन दोनों प्लान के बारे में जानते हैं।

    jio phone offer
    jio phone offer

    सबसे पहले आपको बता दें कि इन दो प्लान में से एक ही प्लान नया है, जबकि 594 रुपये वाला प्लान पुराना ही है। जियो ने 594 रुपये और 297 रुपये के दो प्लान जियो फोन के लिए पेश किए हैं। इनमें से 594 रुपये वाले प्लान की वैधता 6 महीने और 297 रुपये वाले प्लान की वैधता 3 महीने है। बता दें कि जियो फोन उपभोक्ताओं के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधी का प्लान उपलब्ध नहीं था।

    jio phone plan
    jio phone plan

    जियो फोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा। इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें