Jio ने लॉन्च किया 222 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान, मिलेगा 50GB डाटा और 30 दिनों की वैधता

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Dec 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
jio launched rs 222 Football World Cup Data pack recharge plan with 50 gb data details in hindi
JIO Launched Five International Roaming Plans - फोटो : अमर उजाला

    देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान किया है। इस प्लान की कीमत 222 रुपये है। प्लान के साथ ग्राहकों को 4जी डाटा की सुविधा मिलती है। यानी इस प्लान को अतिरिक्ट डाटा के लिए उपयोग किया जा सकता है। कंपनी ने इस प्लान को 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक' नाम दिया है। हालांकि, प्लान को वर्ल्ड कप खतम होने के बाद भी जारी रखा जाएगा।

    jio Football World Cup Data pack
    jio Football World Cup Data pack - फोटो : अमर उजाला

    जियो के नए 222 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

    जियो के 222 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल 50 जीबी का हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो प्लान को डाटा एड-ऑन प्लान के रूप में पेश किया गया है। यानी इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान के समाप्त होने तक रहेगी या अधिकतम 30 दिन तक रहेगी।

    जियो रिचार्ज प्लान
    जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : pexels

    इस प्लान को अतिरिक्त डाटा लाभ के लिए पेश किया गया है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के फुटबॉल वर्ल्ड कप का मजा ले सकें। बता दें कि इस प्लान के साथ कोई भी कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं मिलती है। वहीं आपको इस प्लान के साथ पहले से कोई न कोई प्लान लेना आवश्यक होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें