जियो का शानदार ऑफर, सिर्फ 200 रुपये ज्यादा खर्च करने पर मिलेगा 14 OTT का मजा, जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 06 Dec 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
Jio Fiber rs 899 postpaid recharge plan with 14 free OTT subscription and more
Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस जियो अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान के साथ-साथ जियो फाइबर यानी ब्रॉडबैंड के साथ भी कई शानदार रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। इन प्लान में प्रीपेड-पोस्टपेड के साथ-साथ अनलिमिटेड डाटा और फ्री ओटीटी वाले प्लान भी शामिल हैं। जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर में ग्राहकों को कई आकर्षक प्लान्स मिलते हैं, जिनमें सिर्फ एक रिचार्ज में कई ओटीटी का मजा लिया जा सकता है। यदि आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और जियो फाइबर ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको जियो फाइबर के शानदार प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस प्लान में आपको एक-दो नहीं बल्कि एक साथ 14 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

    Jio Fiber
    Jio Fiber - फोटो : अमर उजाला

    899 रुपये वाला जियो फाइबर प्लान

    हम बात कर रहे हैं, जियो के 899 रुपये वाले पोस्टपेड ब्रॉडबैंड रिचार्ज प्लान की। आमतौर पर ग्राहक जियो फाइबर के 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लेते हैं। 699 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को एक महीने की वैलिडिटी के साथ 100Mbps स्पीड से इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा मिलता है।

    Jio Fiber
    Jio Fiber - फोटो : अमर उजाला

    इस प्लान के साथ कुछ स्पेशल बेनिफिट्स भी मिलते हैं लेकिन इसके लिए आपको 200 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। यदि आप 200 रुपये अधिक लगाकर जियो फाइबर का 899 रुपये वाला प्लान देते हैं तो इसके साथ आपको 14 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही 699 रुपये वाले प्लान की सभी सुविधाएं भी मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें