Jio की नई सेवा: My Jio एप में कर दें यह सेटिंग, बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म

रिलायंस जियो अनोखी सर्विस देने के लिए जानी जाती है। जियो की शुरुआत ही 4जी सर्विस के साथ हुई थी जो कि उस समय किसी अन्य कंपनी जैसे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास नहीं थी। जियो की 4जी स्पीड और फ्री ऑफर को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। पिछले साल जब तमाम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए तो जियो के प्लान भी महंगे हुए, हालांकि जियो के प्लान अभी भी अन्य के मुकाबले सस्ते हैं। अब जियो ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ एक साझेदारी की है जिससे ग्राहकों की एक बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी।

दरअसल NPCI ने खासतौर पर टेलीकॉम कंपनियों के UPI ऑटोपे सेवा का एलान किया है और जियो ने इस सेवा को सबसे पहले अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया है। UPI ऑटोपे का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहकों को हर बार रिचार्ज नहीं कराना होगा।

जियो के यूजर्स अब अपने पसंदीदा टैरिफ प्लान के लिए UPI ऑटोपे की मदद ले सकते हैं, हालांकि जियो का UPI ऑटोपे फिलहाल मायजियो (My Jio) पर ही उपलब्ध है। माय जियो एप में आप अपने प्लान का ऑर्डर एक बार सेट कर सकते हैं। उसके बाद वैधता खत्म होने के बाद अपने आप रिचार्ज हो जाएगा। UPI ऑटोपे की सुविधा देने वाली रिलायंस जियो पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।