Jio का सबसे सस्ता 28 दिनों वाला प्लान, कीमत 130 रुपये से भी कम

पिछले साल दिसंबर में तो एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो सभी कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया, लेकिन उसके बाद अपने प्लान में सबसे ज्यादा बदलाव जियो ने ही किए हैं। जियो ने पहले अपने 2020 रुपये वाला प्लान बंद किया और उसके बाद अब 1299 रुपये वाले प्लान की वैधता में भी कमी कर दी है। खैर, चलिए आज हम आपको जियो के सबसे सस्ते 28 दिनों वाले प्री-पेड प्लान के बारे में बताते हैं...

यदि आपके पास भी जियो का सिम कार्ड है और आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और वैधता अधिक तो यह खबर आपके लिए है। जियो के पास एक 129 रुपये का प्री-पेड प्लान है। यह प्लान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है।

जियो के 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन जियो से दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स की कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में कुल 300 एसएमएस की भी सुविधा है।