Jio APRU: एक ग्राहक से रिलायंस जियो कितना कमाती है? जानिए हर महीने कितना डेटा खर्च कर रहे आप

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
सार

रिलायंस जियो के करोड़ों ग्राहक हर महीने जमकर इंटरनेट चला रहे हैं। डेटा खपत का ऐसा रिकॉर्ड बना है जो दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों को हैरान कर देगा। लेकिन इस भारी-भरकम इस्तेमाल के बावजूद कंपनी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। आखिर इतना डेटा खर्च होने के बाद भी जियो क्यों खुश नहीं है? क्या आने वाले समय में आपकी जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है?

jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
जियो का प्रति यूजर रेवेन्यू बढ़ा - फोटो : एआई जनरेटेड

    मार्च तिमाही के ताजा ऑपरेटिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलायंस जियो ने लगातार अपनी स्थिति मजबूत की है। इस दौरान कंपनी का प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) बढ़कर 214 रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 206 रुपये था। हालांकि, यह बढ़ोतरी काफी धीमी है। कंपनी की यह कमाई बेहतर ग्राहकों के जुड़ने, उनके ज्यादा समय तक नेटवर्क से जुड़े रहने और प्रीमियम सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बढ़ी है।

    लेकिन जिस रफ्तार से ग्राहक डेटा फूंक रहे हैं, उस हिसाब से कंपनी की कमाई में इजाफा नहीं हो रहा है। लंबे समय तक बाजार में टिके रहने और राजस्व बढ़ाने के लिए जियो अब इसी अंतर को पाटने पर अपना पूरा ध्यान लगा रही है।

    हर महीने 42GB डेटा की खपत
    हर महीने 42GB डेटा की खपत - फोटो : PTI

    हर महीने 42GB डेटा की खपत

    जियो के इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ग्राहकों द्वारा किया जा रहा डेटा का धुआंधार इस्तेमाल है। आज के समय में हर एक यूजर औसतन हर महीने लगभग 42GB डेटा खर्च कर रहा है। वहीं, कंपनी का कुल डेटा ट्रैफिक भी सालाना आधार पर करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

    5G का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल, वीडियो देखने का जबरदस्त शौक और डिजिटल सेवाओं की लत ने भारत को दुनिया के सबसे ज्यादा डेटा खपत वाले टेलीकॉम बाजारों की लिस्ट में ला खड़ा किया है। लेकिन यहां एक बड़ी ढांचागत चुनौती भी है। लोग डेटा तो जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट की कीमतें अभी भी काफी कम हैं, जिससे कंपनी की तुरंत होने वाली कमाई बहुत ही सीमित रह जाती है।

    जियो के 52 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक
    जियो के 52 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक - फोटो : एआई जनरेटेड

    जियो के 52 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक

    बाजार में पहले से ही अपना वर्चस्व कायम रखने के बावजूद जियो का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस तिमाही में भी कंपनी ने लगभग 91 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है, जो दिखाता है कि इतने बड़े स्तर पर काम करने के बावजूद कंपनी का विस्तार जारी है। इसके साथ ही जियो का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.4 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    इसमें से 26.8 करोड़ यूजर्स अब पूरी तरह से जियो के 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो चुके हैं। 5G की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जियो के कुल वायरलेस डेटा इस्तेमाल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी अब अकेले 5G ट्रैफिक की ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें