Jio और Airtel के इन धांसू प्रीपेड प्लांस में मिलेगा रोजाना 2GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jan 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
jio and airtel best prepaid plans offer 2 gb data with unlimited calling know all details in hindi
Reliance Jio and Airtel

    टेलीकॉम कंपनियों के बीच इस समय टैरिफ प्लांस को लेकर जंग छिड़ गई है। इसके चलते जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान बाजार में उतार रही हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को रोजाना एक जीबी से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। इस ही कारण लोगों को अपने लिए डाटा पैक चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। तो ऐसे में हम आपके लिए जियो और एयरटेल के कुछ चुनिंदा प्लांस लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोजाना 2 जीबी डाटा और कॉलिंग की सेवा मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 249 रुपये वाला प्लान

    कंपनी ने 249 रुपये वाले प्लान को खास लोगों के बजट के हिसाब से पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट दिए है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है, ऐसे में आपको कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 444 रुपये वाला प्लान

    जियो यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 एफयूपी मिनट दिए है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें