ये हैं Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 19 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone prepaid plans offers 2 gb data daily with unlimited calling all you need to know in detail
smartphone - फोटो : pexels

    अगर आप अपने लिए ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम यहां आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप तीनों कंपनियों के प्लान में प्रीमियम एप को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। तो आइए इन खास रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 249 रुपये वाला प्लान

    अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। हालांकि, आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो आपको इस प्लान में जियो प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    airtel
    airtel

    Airtel का 298 रुपये वाला प्लान

    अगर आप एयरटेल के उपभोक्ता हैं और 1.5 जीबी डाटा वाले पैक आपके लिए काफी नहीं है। तो आप इस रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और विंक म्यूजिक प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें