Jio, Airtel और Vodafone के शानदार प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 25 Jun 2020 11:37 AM IST
Jio Airtel Vodafone best prepaid plan offers 1.5 gb data daily with unlimited calling know in detail
jio vs airtel vs vodafone

    वैसे तो रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने भारतीय बाजार में कई सारे रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को पर्याप्त डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। इसके अलावा तीनों कंपनियों ने अपने कई पुराने डाटा पैक को भी अपडेट किया है। हालांकि, इतने सारे प्लांस मौजूद होने के कारण यूजर्स को अपने लिए बेस्ट प्लान चुनने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में हम यूजर्स के लिए तीनों कंपनियों के कुछ खास रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इनमें यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 199 रुपये वाला प्री-पेड प्लान

    इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 42 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    jio plan
    jio plan - फोटो : social media

    जियो का 399 रुपये वाला प्री-पेड प्लान

    इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    नोट: यूजर्स को ऊपर बताए गए दोनों प्लांस में जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें