100 रु. से कम में 1GB डाटा वाले Jio, Airtel और वोडाफोन के प्लान
विज्ञापन

आप में से कई लोगों के मोबाइल के डाटा प्लान खत्म हो रहा होगा। ऐसे में आप रिचार्ज कराने के बारे में सोच रहे होंगे कि सबसे सस्ता प्लान कौन सा है जिसमें कम-से-कम 1 जीबी डाटा मिले। तो चलिए आज हम आपको 1 जीबी डाटा और कॉलिंग के फायदे के साथ 100 रुपये से कम में मिलने वाले जियो, एयरटेल और वोडाफोन के प्रीपेड प्लान के बारे में बताते हैं।

सबसे पहले एयरटेल के प्लान की बात करें तो एयरटेल के पास 98 रुपये का प्लान है जिसके तहत 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

वहीं एक और प्लान 99 रुपये का है जिसमें 5 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल के 51 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा मिलेगा और 49 रुपये में भी 1 जीबी डाटा मिलेगा। दोनों प्लान की वैधता 1 दिन की होगी।
विज्ञापन