Coronavirus: घर से कर रहे हैं काम, तो ये ब्रॉडबैंड प्लान आपके लिए हैं एकदम बेस्ट

कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन यानी बंद की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में कई लोगों को घर में रहना पड़ रहा है और कईयों को ऑफिस के अधितकर काम घर से करने पड़ रहे हैं। तो ऐसे में हम उन लोगों के लिए कुछ चुनिंदा किफायती ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उनको हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन खास ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से...

BSNL का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

BSNL का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है। यूजर्स को इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी।
- Coronavirus: Jio ने पेश किया बड़ा ऑफर्स, इन प्लांस में मिलेगा दोगुना डाटा, 51 रुपये में 6GB
- ईयरफोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- Coronvirus: क्या ऑनलाइन खाना मंगवाने में भी है कोरोना वायरस फैलने का खतरा?
- बेहद कमाल का है गूगल का यह गुप्त फीचर, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी