Japan: इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड, 1.02 मिलियन GB / सेकंड; पलक झपकते नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी डाउनलोड

ज्योति भास्कर
एजेंसी, टोक्यो।ज्योति भास्कर
Fri, 11 Jul 2025 02:09 AM IST
सार

जापान ने इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.02 मिलियन गीगाबाइट (जीबी) डाटा एक सेकंड में डाउनलोड किया गया है। आसान भाषा में इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पलक झपकते ही वीडियो इंटरटेनमेंट के मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स पर मौजूद पूरी लाइब्रेरी एक सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी।तकनीक और इंटरनेट की दुनिया में हुई इस नई हलचल के बारे में जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Japan NICT Scientists Internet Speed World Record over one million GB per second download India US know more
जापान में बना इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

    जापान के शोधकर्ताओं ने 1.02 पेटाबाइट्स (1.02 मिलियन जीबी) प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड हासिल कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह अमेरिका की औसत इंटरनेट स्पीड से 3.5 गुना और भारत की औसत गति 63.55 एमबीपीएस से 1.6 करोड़ गुना अधिक तेज है। इस इंटरनेट की गति की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके जरिये नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी को एक सेकंड और 150 जीबी वाले वारजोन जैसे वीडियो गेम को पलक झपकते ही डाउनलोड किया जा सकता है। इस उपलब्धि न केवल जापान, बल्कि वैश्विक रूप से डाटा ट्रांसफर, स्ट्रीमिंग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

    इंटरनेट के लिए समुद्र में बिछाए जा रहे हैं ऑप्टिकल फाइबर केबल (प्रतीकात्मक)
    इंटरनेट के लिए समुद्र में बिछाए जा रहे हैं ऑप्टिकल फाइबर केबल (प्रतीकात्मक) - फोटो : AI

    किन वैज्ञानिकों ने विकसित किया? घरेलू इंटरनेट कनेक्शन से कितना तेज

    इस तकनीक को जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (एनआईसीटी) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इसके लिए उन्नत फाइबर ऑप्टिक तकनीक और अत्याधुनिक सिग्नल प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया गया है। यह गति मौजूदा दुनिया में औसत घरेलू इंटरनेट कनेक्शन से 100000 गुना तेज है। इससे एक सेकंड में 10,000 से अधिक अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन 4के फिल्में डाउनलोड की जा सकती हैं।

    Satellite Internet
    Satellite Internet - फोटो : freepik

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स मेडिकल के क्षेत्र में आएगा नया युग

    यह तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), और वैश्विक डिजिटलीकरण की बढ़ती मांगों को पूरा करने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। स्मार्ट सिटी, रिमोट हेल्थकेयर, और ऑनलाइन शिक्षा जैसे क्षेत्रों में तेज और विश्वसनीय डाटा ट्रांसफर से अभूतपूर्व प्रगति हो सकती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें