iPhone 6s से लेकर iPhone X तक, यहां जानिए इन 7 एप्पल स्मार्टफोन के प्राइस की पूरी लिस्ट

अमेरिका की मशहूर स्मार्टफोन मेकर कंपनी एप्पल ने हाल ही में अमेरिका में तीन नए आईफोन लॉन्च किए हैं। यह आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X या कहें तो आईफोन 10 हैं। भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री 29 सितंबर और आईफोन X की बिक्री भारत में 3 नवंबर से होगी।

इन तीन नए मॉडल के आने के बाद कंपनी ने आईफोन 6एस, 6एस प्लस, 7 और 7 प्लस जैसे मॉडल्स की कीमत भी घटा दी है। ऐसे में आईफोन के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है। इसे दूर करने के लिए हम एक जगह पर ही आईफोन 6एस से लेकर आईफोन 10 तक के सभी 7 मॉडल्स की कीमत की लिस्ट ले आए हैं।

आईफोन 6s
इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत: 40,000 रुपए
इसके 128 जीबी वैरिएंट की कीमत: 49,000 रुपए
आईफोन 6s Plus
इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत: 49,000 रुपए
इसके 128 जीबी वैरिएंट की कीमत: 58,000 रुपए