iPhone 14: लॉन्चिंग के बाद से ही आ रही हैं ये दिक्कतें, यहां है पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Oct 2022 03:20 PM IST
iPhone 14 issues since launch camera rattling to reboots while charging
iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max - फोटो : Apple

    iPhone 14 series की लॉन्चिंग सितंबर की शुरुआत में हुई है। इसके तहत दो रेगुलर मॉडल iPhone 14 और iPhone 14 Plus लॉन्च किए गए हैं, जबकि प्रो मॉडल के तहत दो आईफोन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों प्रो मॉडल में एपल ने नया नॉच दिया है जिसे डायनेमिक आईलैंड (Dynamic Island) नाम दिया गया है। इसके अलावा प्रो मॉडल में पहली बार एपल ने 48 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल किया है। लॉन्चिंग के बाद से ही आईफोन 14 विवादों में है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। किसी को कैमरे के साथ दिक्कत आ रही है तो किसी को 5G कनेक्टिविटी में समस्या हो रही है। आइए देखते हैं उन दिक्कतों की लिस्ट जो अभी तक iPhone 14 सीरीज के फोन के साथ आई हैं...

    Phone 14 Pro
    Phone 14 Pro - फोटो : Apple

    कैमरा/वाइब्रेशन

    iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ सबसे पहले कैमरे में दिक्कत आई थी जो अभी भी है। एपल ने कहा था कि एक अपडेट के बाद यह ठीक हो जाएगा लेकिन अभी तक समस्या बरकरार है। यूजर्स की शिकायत है कि कैमरे का ऑटोफोकस और OIS सिस्टम अच्छे से काम नहीं कर रहा है। थर्ड पार्टी एप्स जैसे Instagram और TikTok के साथ भी कैमरा दिक्कत कर रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि ओपन करने के दौरान स्लो रहता है।

    iPhone 14 Pro
    iPhone 14 Pro - फोटो : अमर उजाला

    5G सिग्नल

    iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ यूजर्स को 5G नेटवर्क में भी दिक्कत आ रही है। जिन अमेरिकी यूजर्स ने iPhone 14 Pro खरीदा है उन्हें कनेक्टिविटी की समस्या है। दावा है कि उन्हें 5जी की अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिल रही। एपल ने इस समस्या पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें