Inverter Fridge: इन्वर्टर फ्रिज क्या है, कैसे काम करता है और क्या सच में बचाता है बिजली?
फ्रिज 24 घंटे चलने वाला घरेलू उपकरण है, इसलिए इसकी बिजली खपत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इन्वर्टर फ्रिज इसी खपत को कम करने का दावा करता है, लेकिन सिर्फ ‘इन्वर्टर’ नाम देखकर इन्वर्टर फ्रिज खरीद लेना समझदारी नहीं है। जानिए एक इन्वर्टर फ्रिज एक नॉर्मल फ्रिज से कैसे अलग है।

फ्रिज घर के उन उपकरणों में शामिल है जो दिन-रात लगातार चलते हैं। लेकिन फिर भी जब बिजली बिल के बढ़ने की बात आती है तो हमारा ध्यान सबसे पहले एसी, कूलर और गीजर पर ही जाता है। इन दिनों बाजार में इन्वर्टर फ्रिज (Inverter Fridge) की मांग तेजी से बढ़ी है। लेकिन सवाल यह है कि इन्वर्टर फ्रिज क्या है और यह नॉर्मल फ्रिज से कितना अलग है और क्या यह वाकई में बिजली बचाने में कारगर है?

इन्वर्टर फ्रिज क्या होता है?
इन्वर्टर फ्रिज क्या है यह जानने से पहले आपको समझना होगा कि एक नॉर्मल फ्रिज कैसे काम करता है। एक नॉर्मल फ्रिज का कंप्रेसर हमेशा अपनी पूरी क्षमता (फिक्स्ड-स्पीड) पर काम करता है। जब फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ जाता है, तो यह पूरी ताकत से चालू हो जाता है और जैसे ही तापमान सही होता है, यह झटके से बंद हो जाता है। यह बार-बार 'ऑन-ऑफ' होने की प्रक्रिया बहुत अधिक बिजली की खपत करती है।
इसके उलट, इन्वर्टर फ्रिज स्मार्ट कंप्रेसर तकनीक पर काम करता है। यह फ्रिज के अंदर की कूलिंग की जरूरत के हिसाब से अपनी गति (Speed) को कम या ज्यादा कर सकता है। तापमान सही होने पर यह पूरी तरह बंद होने के बजाय, बेहद धीमी गति से चलता रहता है। इससे न केवल फालतू बिजली की खपत बचती है, बल्कि फ्रिज के अंदर का तापमान भी एक समान बना रहता है। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे इन्वर्टर एसी काम करते हैं और बिजली बचाने में मदद करते हैं।

क्या इन्वर्टर फ्रिज बिजली बचाता है?
हां, इन्वर्टर फ्रिज बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है, खासकर तब जब फ्रिज लंबे समय तक लगातार चलता है। इन्वर्टर फ्रिज काकंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता बदलता रहता है, जिससे बार-बार होने वाले स्टार्ट-स्टॉप प्रोसेस को कम किया जा सकता है।
हालांकि, हर इन्वर्टर फ्रिज समान मात्रा में बिजली नहीं बचाता। फ्रिज की क्षमता, इंसुलेशन, डिजाइन, तापमान सेटिंग, कमरे का तापमान और इस्तेमाल का तरीका भी बिजली खपत को प्रभावित करते हैं।
- Smart Projector: घर की दीवार बनेगी सिनेमा हॉल की स्क्रीन, ये छोटा प्रोजेक्टर देगा 4K रेजॉल्यूशन, जानें फीचर्स
- 5G Network: आपके शहर में Jio, Airtel या Vi का 5G है या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें नेटवर्क कवरेज
- Tech Tips: USB ड्राइव के बिना फाइल ट्रांसफर कैसे करें? जानें 5 आसान तरीके, बड़ी फाइल भी मिनटों में होगी शेयर