Infinix Smart 3 Plus हुआ लांच, ये है भारत का सबसे सस्ता तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Infinix Smart 3 Plus cheapest triple camera phone Launched in India
Infinix Smart 3 Plus

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारत में नया स्मार्टफोन Smart 3 Plus को लॉन्च कर दिया है। भारत का सबसे सस्ता तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन कंपनी ने इसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये रखी है। इस फोन की बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी और फ्लिपकार्ट से इसे खरीदा जा सकेगा।

    Infinix Smart 3 Plus
    Infinix Smart 3 Plus

    Infinix Smart 3 Plus में 6.21 इंच की डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। कीमत के हिसाब से इस फोन का लुक्स बेहद प्रीमियम है। इसकी बॉडी हार्ड प्लास्टिक की है और इसकी फिनिशिंग काफी बढ़िया है।

    Infinix Smart 3 Plus
    Infinix Smart 3 Plus

    फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में तीन कैमरे दिए गया गये हैं। इसका एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा सेंसर कम रौशनी में फोटॉग्रफी के लिए सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें