टेलीकॉम कंपनियों को मिला चाइनीज एप्स ब्लॉक करने का आदेश, एयरटेल ने की शुरुआत

भारत सरकार ने हाल ही में टिक-टॉक, हेलो और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, अब सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को प्रतिबंधित चीनी मोबाइल एप पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आपातकालीन प्रावधान के तहत निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों को प्रतिबंधित एप पर रोक लगाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही दो सूची भी जारी की गई हैं, जिसमें पहली सूची में 35 एप और दूसरी सूची में 24 एप के नाम मौजूद हैं। इन दोनों सूची में उन चीनी मोबाइल एप के नाम हैं, जिनपर प्रतिबंध लगाया गया था। इनमें यूसी न्यूज, टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, वीवा वीडियो, मी वीडियो कॉल, बिगो लाइव और वीचैट आदि शामिल हैं।

टिक-टॉक ओपन करने पर मिला यह मैसेज
एयरटेल के नेटवर्क पर टिक-टॉक एप नहीं ओपन हो रहा है। इस बात की जांच करने के लिए जब हमने एयरटेल के नेटवर्क पर इस एप को ओपन किया, तो हमें एक नोटिफिकेशन मिला। इस इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि हम भारत सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं। हमारे एप के साथ-साथ 59 अन्य एप पर प्रतिबंध लगाया गया है। भारतीय यूजर्स की डाटा की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
- वोडाफोन आइडिया को हुआ अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक घाटा, शुद्ध हानि 73878 करोड़ रुपये
- एयरटेल के डाटा सेंटर Arm Nxtra में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल समूह
- Facebook में आया नया शानदार फीचर, यूजर्स बना सकते हैं अपना एनिमेटेड अवतार
- चीनी एप्स पर प्रतिबंध से हजारों की नौकरी को खतरा, गुरुग्राम-नोएडा में ठप हो सकते हैं दर्जनों ऑफिस