काम की बात: मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत करें ये काम, वरना झट से उड़ जाएंगे आपके बैंक अकाउंट से पैसे

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 06 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल मोबाइल फोन लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। चाहे फोटो खींचना हो या कोई डाटा सेव करना, यहां तक कि अब बैंकिंग सेवाएं भी मोबाइल पर ही उपलब्ध हैं। खासतौर पर बैंकिंग सेवाओं की अगर बात करें तो बैंक बैलेंस चेक करने से लेकर पैसे भेजने और प्राप्त करने तक, इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल फोन पर अब हर काम घर बैठे आसानी से हो रहा है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है आपके सारे बैंकिंग डिटेल्स मोबाइल में ही उपलब्ध होंगे, तो हो सकता है कि आपके खाते में रखे पैसे पलक झपकते ही साफ हो जाएं। दरअसल, आजकल साइबर क्राइम काफी बढ़ गए हैं और अपराधी आसानी से लोगों को हजारों-लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।आइए जानते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    हम अपने मोबाइल फोन बैंकों से जुड़े तमाम ऐप तो रखते ही हैं, साथ ही कई लोगों की यह आदत भी होती है कि वे अपने मोबाइल में ही बैंकों से जुड़ी गुप्त जानकारियां भी रखते हैं। ऐसे लोगों का अगर मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो हो सकता है कि उनकी जिंदगीभर की कमाई ही लुट जाए। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    • मोबाइल फोन खो जाए तो सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
    • फिर उस मोबाइल में जो सिम लगी है, उसे तुरंत बंद करवा दें।
    • इससे आपके खाते से पैसे चोरी होने की संभावना कम हो जाएगी।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें