आपके फोन में भी नहीं आ रहा Jio 5G का नेटवर्क तो यहां है समाधान, ट्राई करें यह आसान तरीका

रिलायंस जियो की Jio True 5G सर्विस का विस्तार अब देश के लगभग एक दर्जन शहरों में कर दिया गया है। जियो ने मुंबई, कोलकत्ता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा के साथ दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी Jio True 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। हालांकि, जियो 5जी सर्विस अभी बीटा फेज में है, इसलिए इसे केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही वेलकल ऑफर्स के इनवाइट के जरिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। Jio True 5G को लेकर कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत तक अधिकतर सर्किल में उसकी 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी। यदि आपके शहर में जियो 5जी सर्विस है लेकिन आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपको ये कुछ जरूरी बातें जान लेना चाहिए, जो आपको Jio True 5G सर्विस का इस्तेमाल करने में मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं।

5G स्मार्टफोन
पहली बात तो यही है कि आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए तभी आप 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। Jio या Airtel दोनों कंपनियों का 5जी नेटवर्क आप तभी इस्तेमाल कर पाएंगे जब आपके पास 5जी रेडी स्मार्टफोन होगा। यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि सभी 5G फोन में Jio का 5G सपोर्ट नहीं करेगा।

कुछ फोन के लिए एक अपडेट जारी होगा, उसके बाद ही उसमें 5जी सपोर्ट करेगा। आप उन सभी स्मार्टफोन की लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं जिनमें Jio True 5G सपोर्ट करेगा। यदि आपके फोन में कोई अपडेट आया है तो उसे तुरंत इंस्टॉल करें।