iPhone Passcode Forget: भूल गए हैं आईफोन का पासकोड, तो इस ट्रिक की मदद से करें उसको दोबारा अनलॉक

दुनिया भर में बड़े पैमाने पर एप्पल आईफोन का उपयोग किया जाता है। बीते कुछ सालों में इस कंपनी ने अपने मार्केट और ब्रांड वैल्यू में कई गुना इजाफा किया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आईफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई मर्तबा आईफोन यूजर्स अपना अनलॉक पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में बार-बार गलत पासकोड डालने के कारण एक अलर्ट सामने आता है, जिसमें ये बताया जाता है कि आपका आईफोन डिसेबल हो चुका है। इस कारण आईफोन यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं और अपने आईफोन को दोबारा अनलॉक करने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करते हैं। अगर आपका आईफोन भी डिसेबल हो चुका है, तो इसी कड़ी में आज हम एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं। इस ट्रिक की मदद से आप आसानी से अपने आईफोन को दोबारा अनलॉक कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में -

इसके लिए आपको अपने आईफोन को रिकवरी मोड में डालना होगा। इस प्रोसेस को अंजाम देने के लिए आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप का होना जरूरी है। इस प्रोसेस के बाद आपका सारा जरूरी डाटा डिलीट हो जाएगा। अगर आपने पहले से अपने डाटा का बैकअप आई क्लाउड में ले रखा है, तो आप आईफोन अनलॉक होने के बाद वहां से अपने डाटा को रिस्टोर कर सकते हैं।

वहीं अगर आपने अपने डाटा का बैकअप नहीं ले रखा है, तो इस प्रक्रिया के बाद आपका सारा जरूरी डाटा डिलीट हो जाएगा। इस प्रोसेस को करने के लिए आपके पास मैक या पीसी का होना जरूरी है। अगर आपके पास कंप्यूटर या पीसी है, तो उसमें विंडो 8 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आईफोन को रिकवरी मोड में लाकर कैसे उसे दोबारा रिसेट करें?