गलती से डिलीट हुए एसएमएस को वापस पाने का तरीका

Fri, 16 Mar 2018 12:18 PM IST
how to recover deleted sms from your android phone

    अगर आपने ग़लती से एसएमएस डिलीट कर दिया जिसमें कोई ज़रूरी जानकारी थी तो ज़्यादा परेशान न हों। एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर आप डिलीट किए हुए एसएमएस को भी वापस पा सकते हैं। हालांकि ऐसी गारंटी नहीं है कि आपका मैसेज वापस मिल ही जाएगा लेकिन आप कोशिश करके देख सकते हैं।

    गलती से डिलीट हुए एसएमएस को वापस पाने का तरीका

    कंप्यूटर पर जब आप फ़ाइल डिलीट करते हैं तो वो एक ट्रैश कैन में चला जाता है। ठीक वैसे ही एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर भी होता है। एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर जो फ़ाइल या मैसेज आप डिलीट करते हैं वो थोड़े समय के लिए फ़ोन में डिलीट होने के बाद भी रहता है।

    गलती से डिलीट हुए एसएमएस को वापस पाने का तरीका

    डेटा रिकवरी सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल करके आप वो मैसेज वापस ला सकते हैं। ऐसे सॉफ़्टवेयर आपके फ़ोन को स्कैन करके जो भी कंटेंट डिलीट हो गया है उसको ढूंढ निकाल सकते हैं। एंड्रॉयड डेटा रिकवरी, डॉ। फोन, फ़ोन पॉ, एंड्रॉयड डेटा रिकवरी जैसे ऐप आपके काम आ सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें