Spyware App: स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 28 Jan 2022 02:20 PM IST
How to identify spy apps in mobile phone know the method tech news in Hindi
स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

    आज विश्व भर में बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन का उपयोग किया जा रहा है। मोबाइल फोन आने के बाद हमारे कई काम आसान बन गए हैं। इसने पूरी दुनिया को हमारी उंगलियों पर समेट कर रख दिया है। अपनी उंगलियों को स्मार्टफोन की स्क्रीन पर स्क्रॉल करके आज हम किसी भी चीज के बारे में जान सकते हैं। बढ़ते मोबाइल फोन उपयोग के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ी हैं। इंटरनेट के इस युग में साइबर ठग बड़े पैमाने पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पेगासस और कैम्ब्रिज एनालिटिका की घटनाएं सामने आनेे के बाद कई यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का डर हमेशा बना रहता है कि कहीं उनके मोबाइल फोन में तो कोई जासूसी करने वाला एप तो नहीं छुपा? या उनके प्राइवेट डाटा को तो कहीं लीक नहीं किया जा रहा है? इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन में स्पाई एप का पता लगाकर उसे डिलीट कर सकते हैं।

    स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता
    स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

    कैसे आते हैं फोन में स्पाईवेयर एप

    अक्सर जब हम किसी फिल्म या गानों को डाउनलोड करने के लिए पायरेटेड वेबसाइट पर विजिट करते हैं। उस दौरान कई लिंक्स अपने आप ही फोन में खुलने लगते हैं। इस कारण स्मार्टफोन में स्पाईवेयर एप आने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा गैर जरूरी लिंक्स को ओपन करने पर भी स्पाई एप आपके फोन में इंस्टॉल हो सकता है।

    स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता
    स्पाईवेयर एप से कहीं आपकी भी तो नहीं हो रही जासूसी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

    कैसे लगाएं फोन में स्पाईवेयर एप का पता

    अगर आपके फोन में स्पाईवेयर एप इंस्टॉल हो गया है, तो इस स्थिति में फोन की बैटरी काफी जल्दी खत्म होने लगेगी। फोन बिना किसी कारण के अपने आप ही गर्म होने लगेगा। इसके अलावा मोबाइल में कई गैर जरूरी गतिविधियां अपने आप ही होने लगेंगी। अगर आप इन संकेतों को अपने फोन में देखते हैं, तो समझ जाइए कि आपके फोन में एक स्पाईवेयर एप छुपा हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें