ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिला तो यह ट्रिक आपको सीट दिला सकती है, पैसे भी नहीं लगेंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Jun 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
How to find out where is the vacant seat in train via irctc app
IRCTC - फोटो : अमर उजाला

    ट्रेन में वेटिंग से लेकर सीटों की जानकारी के लिए हम IRCTC की वेबसाइट या फिर एप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार हमें अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ती है और हमारा टिकट कंफर्म नहीं होता है तो यह काफी परेशान करने वाला होता है। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग टीटी से सीट के लिए अनुरोध करते हैं। लेकिन आप इसके लिए IRCTC एप की भी मदद ले सकते हैं और बाद में टीटी से टिकट बुक करवा सकते हैं। आप चलती ट्रेन में पता कर सकते हैं कि कौन सी सीट या बर्थ खाली है। यानी आपको सफर के दौरान किसी से साइड मांगने या किसी अन्य यात्री से गुहार लगाने की भी जरूरत नहीं रहेगी। चलिए जानते हैं इस सुविधा के बारे में...

    Indian Railways
    Indian Railways - फोटो : Istock

    IRCTC एप

    ट्रेन में कितनी सीटें खाली होती हैं? कितना इंतजार है? स्लीपर और एसी में बर्थ की स्थिति क्या है? यह सारी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप से प्राप्त की जा सकती है। जी हां आप टिकट बुक करने के साथ-साथ चलती ट्रेन में भी ट्रेन के यह सब स्टेटस जान सकते हैं।

    आईआरसीटीसी
    आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया

    आईआरसीटीसी एप न केवल ट्रेन टिकट बुकिंग की अनुमति देता है बल्कि आप इसमें ट्रेन यात्रा के लिए खाना ऑर्डर कर सकता है। एप में एक और उपयोगी सुविधा है, 'चार्ट वैकेंसी' की, जो आपको चलती ट्रेन में खाली सीटों की खोज करने में मदद करती है। खाली सीटों का पता लगाने के लिए बस इन स्टेप को फॉलो करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें