प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करने के 5 तरीके, फोन नंबर, ई-मेल सबकुछ

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी सेलिब्रिटी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इन्हीं फॉलोअर्स और प्रशंसकों में से कई लोग पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं या उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर उनसे कैसे संपर्क किया जाए। तो चलिए आज हम पीएम मोदी तक पहुंचने के 5 तरीके आपको बताते हैं।

PM मोदी तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया है। ऐसे में आप मोदी के वेरिफाइड अकाउंट के जरिए उन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स ये हैं।www.facebook.com/narendramodi, twitter.com/narendramodi, https://plus.google.com/+NarendraModi, https://www.youtube.com/user/narendramodi...

सोशल मीडिया के अलावा ई-गवर्नेंस के जरिए भी आप पीएम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको https://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx. पर जाना होगा। यहां आप शिकायत, बधाई और सुझाव के लिए संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा आप नरेंद्र मोदी ऐप (नमो ऐप) से भी पीएम से जुड़ सकते हैं।