काम की बात: आपके 5जी फोन में भी 5G चलेगा या नहीं, ऐसे चेक करें अपने फोन में 5G बैंड्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 05 Aug 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
How To Check Your Phone Supports 5G Or Not Know Tips In Hindi
5G Phone Bands - फोटो : अमर उजाला

    देश मे जल्द ही 5जी कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है, हालांकि दो साल पहले से ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 5जी कनेक्टिविटी वाले फोन आना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला अभी भी जारी है लेकिन 5जी के लिए कई तरह की फ्रीक्वेंसी की जरूरत होती है जिनमें लोअर में (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, 2500 MHz), मिड में (3300 MHz) और हाई फ्रीक्वेंसी में (26 GHz) शामिल हैं। इसे mmWave भी कहा जाता है। 5जी सपोर्ट के लिए आपके फोन में 450MHz से अधिक की फ्रीक्वेंसी का होना जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपके पास जो 5G फोन है तो उसमें कायदे से या अच्छी स्पीड के साथ 5जी इंटरनेट चलेगा या नहीं, क्योंकि आपके 5जी फोन में 5जी की स्पीड आपके फोन में मौजूद 5जी बैंड्स पर निर्भर करेगी। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन के 5G बैंड्स को चेक करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं।

    How To Check Your Phone's 5G Band
    How To Check Your Phone's 5G Band - फोटो : Realme

    फोन में 5G बैंड्स चेक करने का सबसे फास्ट तरीका है आपके फोन की कंपनी की ऑफिशियल साइट। लगभग हर कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी डिवाइस से जुड़ी जानकारियां रखती है। 5G बैंड्स चेक करने के लिए आपको फोन की कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना है, इसके बाद फोन के मॉडल को सिलेक्ट कर उसके स्पेसिफिकेशन वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद फोन के नेटवर्क और कनेक्टिविटी वाले ऑप्शन में जाना है, यहां आपको 5G बैंड (SA और 5G NSA) की जानकारी मिल जाएगी।

    5G BANDS
    5G BANDS - फोटो : अमर उजाला

    यह आपके फोन में 5G बैंड्स चेक करने का सबसे आसान तरीका है। अधिकतर स्मार्टफोन ब्रांड अब फोन के बॉक्स पर ही 5G बैंड्स से जुड़ी सभी जानकारियां देने लगे हैं। 5G बैंड्स चेक करने के लिए आपको फोन के बॉक्स में रेडियो इंफॉर्मेंशन वाले सेक्शन में NR यानी न्यू रेडियो या SA/NSA 5G band देखना है, वहां आपको आपके फोन के 5G बैंड्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें