Mobile Balance: Airtel से लेकर BSNL तक सभी कंपनियों के बैलेंस और वैलिडिटी ऐसे करें चेक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Nov 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
How to check Balance in Airtel vs JIO vs VI SIM Know Number Process Details Here
How to check Mobile balance - फोटो : अमर उजाला

    आज के डिजिटल समय में स्मार्टफोन का दायरा बढ़ा है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपनी सर्विस जैसे बैलेस की जानकारी और वैलिडिटी चेक करने के लिए ऑनलाइन एप जारी कर दिए हैं। इन एप की मदद से इंटरनेट बैलेंस से लेकर डाटा बैलेंस और वैलिडिटी की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हालांकि, फीचर फोन और स्मार्टफोन में भी बिना एप के बैलेंस चेक करने में अधिक परेशानी होती है। ऐसा बहुत बार होता है कि कई लोगों को यह मालूम ही नहीं होता है कि अपने फोन नंबर से मोबाइल का बैलेंस और वैलिडिटी कैसे चेक करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी कंपनियों के ग्राहकों के लिए बैलेंस और वैलिडिटी चेक करने के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Airtel
    Airtel - फोटो : Airtel

    एयरटेल नंबर का बैलेंस ऐसे चेक करें

    अगर आप एयरटेल प्रीपेड के ग्राहक हैं तो आप बिना कस्टमर केयर की मदद से सिर्फ एक नंबर डायल कर अपने बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कॉलिंग बैलेंस और वैलिडिटी चेक करने के लिए आपको *123# डायल करना है। इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर बैलेंस और वैलिडिटी दिख जाएगी। यदि आप डाटा बैलेंस और वैलिडिटी जानना चाहते हैं कि आपको *121# नंबर डायल करना है और फिर 5 एंटर करना है, इतना करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर जानकारी दिख जाएगी। ऐसे ही *121*7# डायल करके SMS बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    Reliance jio
    Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    जियो नंबर का बैलेंस ऐसे चेक करें

    जियो नंबर का बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में *333# नंबर डायर करना है, इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर बैलेंस और वैलिडिटी शो हो जाएगी। साथ ही आप SMS के जरिए भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको 55333 नंबर पर MBAL लिखकर मैसेज सेंड करना है इसके बाद आपको रिप्लाई मैसेज में बैलेंस और वैलिडिटी की जानकारी मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें