काम की बात: गूगल पे पर यूपीआई पिन कैसे बदलें? जान लीजिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 08 Nov 2021 05:07 PM IST
How to change google pay upi pin know step by step process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल ऑनलाइन पेमेंट का जमाना है। एक समय था जब लोगों को कोई भी सामान खरीदने के लिए पॉकेट या पर्स में कैश लेकर चलना पड़ता था, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट सर्विस ने लेनदेन की प्रक्रिया को बेहद ही आसान बना दिया है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो समझिए कि पैसे आपके हाथ में हैं। गूगल पे, फोन पे और पेटीएम डिजिटल पेमेंट एप्स हैं, जो यूपीआई पर आधारित हैं। अधिकतर जगहों पर इन्हीं सर्विसेज का इस्तेमाल होता है। आपने देखा होगा कि हर छोटी-बड़ी दुकानों में, चाहे वो मिठाई की दुकान हो या किराने की या कोई रेस्टोरेंट, हर जगह डिजिटल पेमेंट की सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। दरअसल, इन पेमेंट के ये तरीके बेहद ही आसान और सुविधाजनक होते हैं। अगर आप गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि इसपर यूपीआई पिन को कैसे बदला जा सकता है?आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    दरअसल, डिजिटल पेमेंट के लिए पासवर्ड या पिन का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि आपके पेमेंट को, आपके पैसों को सुरक्षित रखने का काम करता है। जिस तरह से एटीएम कार्ड के पिन को याद रखने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह यूपीआई पिन को भी याद रखना पड़ता है। अगर आप गलती से भी पिन को भूल गए तो फिर ट्रांजैक्शन में दिक्कत हो सकती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    गूगल कहता है कि अगर आपने गूगल पे का पिन तीन बार से ज्यादा गलत एंटर कर दिया तो फिर पिन को रिसेट करना पड़ेगा और ऐसे में ट्रांजैक्शन के लिए 24 घंटे इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान गूगल पे की मदद से आप कोई भी पेमेंट नहीं कर पाएंगे और न ही कहीं से पैसे रिसीव ही कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें