एक दिसंबर से कितना महंगा होने जा रहा है मोबाइल इंटरनेट और क्यों?

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Nov 2019 03:02 PM IST
How expensive is the mobile internet going to be from December 1 and why?
Mobile Internet - फोटो : the star online

    भारत ऐसा देश है जहां पर मोबाइल डाटा की दरें दुनिया में सबसे कम हैं। यहां पर चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से भी सस्ता मोबाइल डाटा मिलता है। लेकिन आने वाले समय में भारतीय ग्राहकों को इसी डाटा के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल ने जल्द ही मोबाइल डाटा का दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

    vodafone idea offer
    vodafone idea offer

    भारतीय बाजार में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की राजस्व के मामले में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी है। हाल ही में दोनों कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 10 अरब डॉलर का घाटा दिखाया है। ऊपर से सुप्रीम कोर्ट ने एक पुराने मामले को निपटाते हुए हाल ही में आदेश दिया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को 90,000 करोड़ रुपए की रकम सरकार को देनी होगी। इसी के बाद वोडाफोन ने हाल ही में बयान जारी किया है, "मोबाइल डाटा आधारित सेवाओं की तेजी से बढ़ती मांग के बावजूद भारत में मोबाइल डाटा के दाम दुनिया में सबसे कम हैं। वोडाफोन आइडिया 1 दिसंबर 2019 से अपने टैरिफ की दरें उपयुक्त ढंग से बढ़ाएगा ताकि इसके ग्राहक विश्वस्तरीय डिजिटल अनुभव लेते रहें।"

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    एयरटेल की ओर से भी इसी तरह का बयान जारी किया गया है। नई दरें क्या होंगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जियो और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी इसी तरह की घोषणा की है। कंपनियां क्यों डाटा का दाम बढ़ा रही हैं, किस हद तक यह कीमत बढ़ेगी और आम आदमी पर इसका कितना फर्क पड़ेगा?

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें