Honor के स्मार्टफोन पर मिल रही है 7,000 रुपये तक की छूट

अगर आप भी शानदार फीचर वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि फोन की कीमत में आपको छूट भी मिले तो यह खबर आपकी मदद कर सकती है। दरअसल अमेजॉन पर हॉनर के स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

Honor 6X
डिस्प्ले: 5.5 इंच व 1.7GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर
रैम व स्टोरेज: 4 GB रैम व 64 GB स्टोरेज
रियर व फ्रंट कैमरा: 12 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल
बैटरी: 3340mAh
कीमत: 9,999 रुपए

Honor 8 Pro
इस फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जिनका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे में लेजर ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन 29,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है।