Honda NX500: होंडा ने लॉन्च की ई-क्लच वाली एडवेंचर बाइक, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, जानें कीमत और फीचर्स

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 12 May 2026 03:51 PM IST
सार

Honda NX500 E-Clutch India

: होंडा ने नई E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ NX500 लॉन्च कर दी है। कहा जा रहा है कि यह सिस्टम ट्रैफिक और लंबी राइड्स में क्लच की झंझट कम करता है, साथ ही मैनुअल गियरिंग का मजा भी बरकरार रखता है। जानिए इसके कलर, प्राइज और स्पे सिफिकेशंस के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda

    Honda E-Clutch Technology:

    होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch लॉन्च कर दी है। इस एडवेंचर टूरर की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई E-Clutch टेक्नोलॉजी है, जो ट्रैफिक और लंबी दूरी की राइडिंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाती है। खास बात यह है कि बाइक में मैनुअल गियरिंग का अनुभव बना रहता है, लेकिन क्लच बार-बार दबाने की जरूरत काफी कम हो जाती है।

    Honda NX500 E-Clutch
    Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda

    क्या है Honda E-Clutch टेक्नोलॉजी?

    होंडा की नई ई-क्लच टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स की मदद से क्लच ऑपरेशन को ऑटोमैटिकली कंट्रोल करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बाइक को स्टार्ट करने, रोकने या गियर बदलने के दौरान आपको क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, गियर शिफ्टिंग अभी भी पैरों (मैनुअल) से ही करनी होगी। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने पुराना क्लच लीवर भी बरकरार रखा है, ताकि अगर राइडर खुद कंट्रोल करना चाहे, तो सिस्टम को ओवरराइड कर सके।

    Honda NX500: होंडा ने लॉन्च की ई-क्लच वाली एडवेंचर बाइक, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, जानें कीमत और फीचर्स

    यह तकनीक विशेष रूप से भारी ट्रैफिक में उंगलियों के दर्द से राहत दे सकती है। यह सिस्टम खासतौर पर शहर के भारी ट्रैफिक और लंबी टूरिंग के दौरान राइडर की थकान कम करने के लिए तैयार किया गया है।

    Honda NX500 E-Clutch
    Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda

    कीमत और कलर ऑप्शन

    होंडा NX500 E-Clutch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.44 लाख रुपये रखी गई है। कलर की बात करें तो यह तीन रंग ग्रैंड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक और पर्ल होराइजन व्हाइट में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें