दुनिया की सबसे खतरनाक हैकिंग, एक साथ 15000 लोगों को मारने की साजिश का खुलासा

अभी तक आपने कंप्यूटर, मोबाइल की हैकिंग के बारे में खबरें पढ़ी होंगी। अक्सर हैकिंग में किसी खास व्यक्ति या संस्थान को हैकर निशाना बनाते हैं, लेकिन यदि एक बार की हैकिंग में 15,000 लोगों की जान पर आफत आ जाए तो... अमेरिका में दुनिया की सबसे खतरनाक हैकिंग हुई है जिसके जरिए 15,000 लोगों को जान से मारने की प्लानिंग की गई थी और वह भी पानी में केमिकल मिलाकर....आइए जानते हैं पूरे मामले को...

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक कंप्यूटर हैकर ने राज्य के एक शहर के पानी आपूर्ति संयंत्र को हैक कर पानी में जहरीले रसायन मिलाने की कोशिश की है। अधिकारियों के मुताबिक एक हैकर ने ओल्डस्मार शहर के वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम को हैक कर पानी में सोडियम हाईड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की है, हालांकि एक कर्मचारी की इस पर नज़र पड़ गई और उसने इसे रोक दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पानी में एसिडिटी रोकने के लिए सोडियम हाईड्रॉक्साइड का कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है इसकी मात्रा बढ़ने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ओल्डस्मार शहर के मेयर का कहना है कि कोई बुरा व्यक्ति है जो ये काम कर रहा था।
- बंगाल चुनाव में पहली बार इस एप का इस्तेमाल करेगा चुनाव आयोग, फर्जी मतदाताओं की होगी पहचान
- सरकार से बात करना चाहता है Twitter, कहा- कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
- Samsung Galaxy M02 की बिक्री भारत में शुरू, कीमत मात्र 6,999 रुपये
- Mi 11 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ग्लोबली हुआ लॉन्च, मिला स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर