गुरुग्राम: स्मार्टवॉच की मदद से युवती ने मोबाइल चोर को पकड़ा लेकिन खाते से निकल गए 50 हजार रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Oct 2022 11:07 AM IST
Gurugram Woman retrieves her phone after tracking snatcher with smartwatch
Smartwatch - फोटो : amarujala

    खोया हुआ स्मार्टफोन मिल जाना आज की तारीख में बहुत ही बड़ी बात है। यदि 100 लोगों के फोन खो जाएं तो बड़ी मुश्किल से किसी एक का फोन वापस मिल जाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पुलिस की मदद नहीं मिलती। कई बार तो पुलिस रिपोर्ट लिखने से भी मना कर देती है। इन सबसे इतर गुरुग्राम की एक युवती का छीना हुआ मोबाइल वापस पाने में सफल रही। यह सब संभव हुआ स्मार्टवॉच से।

    Smartwatch
    Smartwatch - फोटो : @seoraval / twitter

    रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टवॉच की मदद से युवती को फोन तो वापस मिल गया लेकिन उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। युवती ने अपनी वॉच को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। इसी के सहारे वह काफी देर तक अपना फोन छीनने वाले शख्स का आसपास तलाशती रही और उससे मोबाइल छीन लिया पर युवक भाग गया। कहा जा रहा है कि युवती के पास fitbit की स्मार्टवॉच थी, हालांकि फोन के मॉडल या कंपनी की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सभी स्मार्टवॉच के साथ फाइंड फोन का फीचर मिलता है।

    find phone
    find phone - फोटो : अमर उजाला

    यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, हालांकि बीती सोमवार रात पालम विहार थाना पुलिस ने मोबाइल झपटने, ठगी व चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-23 में रहने वाली युवती पल्लवी कौशिक ने दी है। उनका कहना है कि 28 अगस्त की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह सेक्टर-23 हूडा मार्केट में शॉपिंग करने गई थीं। सामान खरीदकर वह मोबाइल से ई-वॉलेट के जरिये पेमेंट कर रही थीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें