GST 2.0: टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन हुए सस्ते, अब बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना होगा और आसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 22 Sep 2025 11:24 AM IST
सार

GST On Smartphone & Electronics:

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बड़े टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। आइए जानते हैं कि कौन से सामान आज से सस्ते हुए हैं और आपकी कितनी बचत होगी।

gst rates reduced tv ac fridge washing machine price drop smartphones
एलईडी टीवी हुई सस्ती - फोटो : AI

    जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद सरकार ने कई सामानों पर जीएसटी की दरें घटाने का फैसला किया था। अब ये नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं, जिसका सीधा असर आपकी खरीदारी पर पड़ेगा। अब टीवी, एयर कंडीशनर (AC), डिशवॉशर, मॉनिटर और प्रोजेक्टर जैसे सामानों पर 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा।

    फ्रीज
    फ्रीज - फोटो : AdobeStock

    किन प्रोडक्ट्स पर घटा GST?

    • एयर कंडीशनर (AC)
    • रेफ्रिजरेटर (Fridge)
    • वॉशिंग मशीन
    • डिशवॉशर
    • बड़े स्क्रीन वाले टीवी (32 इंच से ऊपर)
    • मॉनिटर और प्रोजेक्टर
    एसी पर भी होगी बचत
    एसी पर भी होगी बचत - फोटो : अमर उजाला

    कितनी होगी बचत?

    GST दर घटने से कीमतों में सीधा 8–9% तक का फर्क पड़ेगा। उदाहरण के लिए, एक वॉशिंग मशीन जो पहले ₹30,000 की थी, अब आपको ₹27,500 के आसपास मिल सकती है। इसी तरह, एसी पर भी ₹3,500 से ₹4,500 तक की बचत हो सकती है, जिससे मिडिल क्लास परिवारों के लिए इन्हें खरीदना और भी आसान हो जाएगा। मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन आम परिवारों के लिए ज्यादा किफायती हो जाएंगे। बड़े स्क्रीन वाले टीवी, जो त्योहारों पर सबसे ज्यादा बिकते हैं, अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ पाएंगे।