Android 15: आपके फोन पर आई गूगल के नए फीचर्स की नोटिफिकेशन? मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 08 Oct 2024 01:21 PM IST
google your android has new features notification shared some devices
Android 15 - फोटो : Adobe Stock

    दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल लगातार अपने यूजर्स के लिए नई-नई सुविधाओं पर काम करती रहती है। ऐसे में इन दिनों गूगल अपने नए ओएस यानी एंड्रॉयड 15 को लेकर चर्चा में है। इसी बीच बीते कुछ दिनों से कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के स्मार्टफोन पर एक अलग तरह की नोटिफिकेशन आ रही है। अगर आपके पास भी इस तरह की कोई नोटिफिकेशन आई है तो आपको बता दें कि यह नोटिफिकेशन गूगल प्ले सर्विस की ओर से आई थी। फोन पर आने वाली नोटिफिकेशन का टाइटल 'Your Android Has New Features' था।

    Android 15
    Android 15 - फोटो : Adobe Stock

    स्मार्टफोन में जैसे ही इस नोटिफिकेशन को खोला गया तो यह फुल स्क्रीन के साथ ओपन हुई और उसमें एंड्रॉयड डिवाइस में जुड़ने वाले हालिया फीचर्स के बारे में बताया गया था। नोटिफिकेशन में 4 से 5 स्लाइड थी, जिसे आगे बढ़ाने पर अंत में फीनिश पर क्लिक करना था। इसके बाद नोटिफिकेशन हट जाती है।

    Android 15
    Android 15 - फोटो : Adobe Stock

    एंड्रॉयड यूजर्स को मिलने वाले नए फीचर्स में गूगल लैंस, सर्किल टू सर्च, गूगल फोटोज सहित कई अन्य फीचर्स के बारे में भी बताया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल ने हाल ही में कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को उनके डिवाइस पर नए फीचर्स की नोटिफिकेशन भेजी है। इससे पहले इस तरह की नोटिफिकेशन सिर्फ गूगल पिक्सल फोन में देखी गई थी। मगर अब पिक्सल फोन से इतर अन्य स्मार्टफोन में भी इन नोटिफिकेशन को देखा गया है। नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद एंड्रॉयड डिवाइस में आए नए फीचर्स की जानकारी सामने आ जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें