गूगल मैप्स के जरिए खाली किए जा रहे हैं लोगों के बैंक खाते, आप सावधान रहें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Google Maps is used for banking scams, All you need to know
banking scams

    गूगल मैप्स के बारे में आप अच्छी तरह से जानते होंगे। आपने भी कभी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गूगल मैप्स की मदद से चोर आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर सकते हैं। जी हां, यह सच है कि गूगल मैप्स की मदद से लोगों को चूना लगाया जा रहा है और उनके बैंक खाते की जानकारी आसानी से हासिल की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गूगल मैप्स के जरिए लोगों को कैसे चूना लगाया जा रहा है और आपको इससे सावधान रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    bank scame
    bank scame

    दरअसल गूगल की एक पॉलिसी है जिसे यूजर जेनेरेटेड कॉन्टेंट पॉलिसी कहा जाता है। इस पॉलिसी के तहत गूगल मैप्स पर दी गई जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता है। गूगल मैप्स पर दी गई जानकारियों ने मोबाइल नंबर के साथ-साथ एड्रेस भी होता है।

    hack
    hack

    अब धोखाधड़ी करने वाले लोग गूगल मैप्स की इसी पॉलिसी का गलत फायदा उठाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाने के चाल रहे हैं। ये चोर गूगल मैप्स और गूगल सर्च रिजल्ट में बैंक के असली फोन नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डाल रहे हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें