Payal Gaming: यूट्यूबर से लेकर सेलिब्रिटीज तक Deepfake के शिकार, जानें ये क्यों है डिजिटल दुनिया का नया अभिशाप

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 19 Dec 2025 12:48 PM IST
सार

AI Fake Video: एआई ने जहां दुनिया को नई ताकत दी है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल अब लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। प्रतिदिन डीपफेक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके जरिए लोगों के फर्जी फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिसकी चपेट में अब सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोग तक आ रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है डीपफेक? और इससे जुड़ी सभी बातें विस्तार से.....

From YouTubers Amitabh Bachchan many have fallen victim  deepfake Learn what why  becoming a growing digital t
बढ़ रहे डीपफेक के मामले। - फोटो : amarujala.com

    डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाए जा रहे फर्जी फोटो, वीडियो और ऑडियो आज डिजिटल दुनिया का सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। यह तकनीक अब सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि गेमिंग यूट्यूबर्स और डिजिटल क्रिएटर्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर गेमिंग यूट्यूबर पायल गेमिंग भी इस तकनीक का शिकार हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसे पायल ने डीपफेक बताया।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    क्या होता है डीपफेक?

    डीपफेक एक ऐसी तकनीक है जिसमें एआई और मशीन लर्निंग की मदद से किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज और हाव-भाव को किसी दूसरे फोटो या वीडियो पर लगाया जा सकता है। जोकि बनने के बाद एकदम रियल लगता है। डीपफेक फोटो, वीडियो और ऑडियो किसी भी रूप में बनाया जा सकता है। कई बार तो एआई और मशीन जनरेटेड वीडियो या ऑडियो इतना सटीक होता है कि पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है।

    Deepfake
    Deepfake - फोटो : freepik

    क्यों खतरनाक है डीपफेक?

    डीपफेक बहुत खतरनाक तकनीक है। लोग एआई जनरेटेड वीडियो या फोटो बिना जांचे शेयर कर देते है। फिर कंटेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है और लोगों की इज्जत दांव पर लग जाती है। यह फर्जी कंटेंट किसी भी व्यक्ति की सामाजिक छवि, करियर, मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति सबको नुकसान पहुंचा सकता है।

    और पढ़ें...