मुफ्त कोरोना जांच के नाम पर लोगों से हो रही है ठगी, ऐसे बरतें सावधानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Free covid 19 test fraud rise across the world know how to be safe
covid 19 test - फोटो : iStock

    कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था तब से ही खबरें आ रही हैं कि कोरोना काल में हैकिंग और स्पैमिंग में काफी इजाफा हुआ है। कोरोना के नाम पर लोगों को डराकर उनके साथ ठगी की जा रही है। कोरोना के नाम पर ठगी का मामला अब भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। हैकर्स ने ठगी करने के लिए नया तरीका निकाला है। ये साइबर ठग अब लोगों को फ्री में कोरोना जांज करवाने को लेकर ई-मेल भेज रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

    free covid test email
    free covid test email - फोटो : Mumbai police

    साइबर अपराधी लोगों को फ्री में कोरोना जांच को लेकर एक ईमेल भेज रहे हैं। इस ईमेल का एड्रेस काफी हद तक सरकारी ईमेल से मिलता जुलता है। ये अपराधी सरकार के हवाले से भी ईमेल भेज रहे हैं। ई-मेल के साथ एक वेब लिंक भी भेजा जा रहा है।

    corona virus for demo
    corona virus for demo - फोटो : sociol media

    लिंक पर क्लिक करते ही लोगों से नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि जैसी जानकारियां मांगी जा रही है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से 20 रुपये तक का शुल्क भी लिया जा रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर ठग एक क्यूआर कोड भेज रहे हैं और इसी क्यूआर कोड के जरिए वे आपके यूपीआई अकाउंट या बैंक से पैसे गायब कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें