Accidents: कोहरे में भी सड़क हादसों को किया जा सकता है कम, जानिए आधुनिक टेक्नोलॉजी कैसे बचा सकती है जान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 19 Dec 2025 03:11 PM IST
सार

Road Accident Preventive Technologies In Fog:

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे पर हाल ही में हुए भीषण हादसों ने कोहरे के खतरे को फिर से उजागर कर दिया है। सड़कों पर शून्य दृश्यता जानलेवा साबित हो रही है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक और स्मार्ट गैजेट्स कोहरे में आपकी जान बचा सकते हैं।

विज्ञापन
fog road accident preventive technologies highways in india
रोड एक्सीडेंट (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड

    यमुना एक्सप्रेस-वे से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक, हाल के दिनों में यूपी की सड़कों पर रफ्तार और कोहरे के मेल ने कई जिंदगियां लील लीं। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर हादसे देर रात 1 बजे से सुबह 9 बजे के बीच हो रहे हैं, जब कोहरा सबसे घना होता है और विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह जाती है। ऐसे में केवल ड्राइविंग के तौर-तरीकों में सुधार ही काफी नहीं है, हमें उन वैश्विक तकनीकों को समझने की जरूरत है जो अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में हादसों को रोकने में सफल रही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे तकनीकों के बारे में जो कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

    रिफ्लेक्टिव लाइट
    रिफ्लेक्टिव लाइट - फोटो : AI जनरेटेड

    रिफ्लेक्टिव मार्कर और रोड स्टड

    इन्हें सड़को के किनारे और रोड बैरियर पर लगाया जाता है। लाल-पीले रंग के रिफ्लेक्टिव मार्कर गाड़ियों की लाइट पड़ते ही चमक उठते हैं और ड्राइवर को रास्ते का पता चलने लगता है। ये घने कोहरे और धूंध में भी ड्राइवर को कुछ मीटर की विजिबलिटी दे सकते हैं। अगर इन्हें हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे लगाया जाए तो कोहरे में सड़क की विजिबलिटी बढ़ेगी जिससे एक्सीडेंट की संभावना कम की जा सकेगी।

    स्मार्ट बीकन लाइट
    स्मार्ट बीकन लाइट - फोटो : AI जनरेटेड

    स्मार्ट/इमरजेंसी बीकन

    विदेशों में लोग गाड़ी के ब्रेकडाउन होने पर बीकन का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपके अगल-बगल से गुजरने वाले वाहनों को पता चल जाता है कि गाड़ी खड़ी है या उसे पार्क किया गया है। यह बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जो काफी तेज रौशनी फ्लैश करता है। बीकन को घने कोहरे में भी दूर से देखा जा सकता है। आप इसे कोहर में ड्राइव करते समय अपनी गाड़ी की छत पर लगा सकते हैं। इससे गाड़ी की विजिबिलिटी बेहतर होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें