Flipkart पर शुरू हुआ Samsung Carnival, स्मार्टफोन पर 24 हजार की छूट

वैसे तो फिलहाल शॉपिंग सीजन नहीं चल रहा है लेकिन लगता है कि फ्लिपकार्ट ने वैलेंटाइन को लेकरSamsung Carnivalका आयोजन किया है जो 7 से 9 फरवरी तक चलेगा। इस सेल में सैमसंग के फोन, टैबलेट और टीवी पर भारी छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट स्मार्टफोन पर मिल रहा है।

इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस7 पर करीब 24 हजार रुपये की छूट मिल रही है। साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन की कीमत 46,000 रुपये है और इसे 22,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy On Nxt के 64 जीबी वेरियंट पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को 11,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।