Flipkart Freedom Sale 2026: फ्लिपकार्ट पर जल्द शुरू होगी धमाकेदार 'फ्रीडम सेल', डेट हुई कन्फर्म

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 28 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

अगर नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। Flipkart Freedom Sale 2026 में कई फ्लैगशिप डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
flipkart freedom sale 2026 from iphone 17 to galaxy s25 discount bank offers details
फ्लिपकार्ट ने सेल की डेट की कन्फर्म - फोटो : अमर उजाला

    स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Flipkart बड़ी सेल लेकर आ रहा है। कंपनी ने Freedom Sale की शुरुआत 8 अगस्त से करने का एलान कर दिया है। वहीं, Flipkart Plus और Flipkart Black सब्सक्राइबर्स को एक दिन पहले यानी 7 अगस्त से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में आपको किन-किन प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिलेंगे।

    Galaxy S25 पर मिल सकता है तगड़ डिस्काउंट
    Galaxy S25 पर मिल सकता है तगड़ डिस्काउंट - फोटो : Samsung

    iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 पर मिलेगी भारी छूट

    Flipkart के मुताबिक इस सेल में Apple iPhone 17, Samsung Galaxy S25 और Motorola Edge 70 Fusion जैसे नए स्मार्टफोन्स पर खास डील्स मिलेंगी। हालांकि, इनकी फाइनल सेल कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि सेल शुरू होने से पहले सभी ऑफर्स सामने आ जाएंगे।

    स्मार्ट टीवी पर भी होंगे ऑफर्स
    स्मार्ट टीवी पर भी होंगे ऑफर्स - फोटो : Adobe Stock

    लैपटॉप, टैबलेट और Smart TV पर भी छूट

    स्मार्टफोन के अलावा टेक कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने Samsung Galaxy Book 4, Galaxy Tab A11+ और 55-इंच Samsung 4K Smart TV पर ऑफर्स का संकेत दिया है। ग्राहक सेल शुरू होने से पहले इन प्रोडक्ट्स को अपनी विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें