फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज, सैमसंग समेत इन कंपनियों के स्मार्टफोन पर मिल रही है 7,000 रुपये तक की छूट
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर चल रही सेल का आज आखिरी दिन है। आज भी मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज सेल से हम आपके लिए लेकर आए हैं उन 5 स्मार्टफोन की लिस्ट जिनपर 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें सैमसंग समेत कई ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। आइए देखते हैं।

सैमंसग गैलेक्सी ऑन मैक्स
इस फोन की कीमत 16,900 रुपये है, जबकि सेल में इसे 12,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

लेनोवो फैब 2
इस फोन को 2 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 4050 एमएएच की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 6.4 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन