Facebook Search History: फेसबुक यूजर्स इस तरह डिलीट कर सकते हैं अपनी सर्च हिस्ट्री, बड़ा आसान है तरीका

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 07 May 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Facebook Search History How to delete Facebook Search History know the method
How to Delete Facebook Search History - फोटो : istock

    How to Delete Facebook Search History:

    फेसबुक आने के बाद दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म ने समाज को वर्चुअल रंग में रंगने का काम किया है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फेसबुक हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। प्लेटफॉर्म को यूजर फ्रेंडली और यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए फेसबुक समय समय पर कई खास फीचर्स लेकर आता रहता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जुड़ सकते हैं। फेसबुक पर जो कुछ भी हम सर्च करते हैंं, उसका पूरा डाटा इस प्लेटफॉर्म पर स्टोर होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी सर्च हिस्ट्री को फेसबुक पर डिलीट कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    How to Delete Facebook Search History
    How to Delete Facebook Search History - फोटो : www.pexels.com

    सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फेसबुक एप को ओपन करना है। उसके बाद आपको सर्च आइकन पर क्लिक करना होगा। इसे करने के बाद आपको एडिट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

    How to Delete Facebook Search History
    How to Delete Facebook Search History - फोटो : amarujala

    एडिट का बटन रिसेंट सर्च के बगल में मिल जाएगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपका एक्टिविटी लॉग ओपन हो जाएगा। इसके ओपन होने के बाद आपको क्लियर सर्च के विकल्प का चयन करना होगा। क्लियर सर्च के विकल्प का चयन करते ही आपकी सर्च हिस्ट्री फेसबुक से पूरी तरह डिलीट हो जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें