Facebook Account Hacked: फेसबुक अकाउंट हैक होने पर तुरंत करें ये काम, आसानी से हो जाएगा रिकवर

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 01 Oct 2024 01:02 PM IST
facebook account hacked how to recover password changed tips
Facebook Account Hacked - फोटो : FREEPIK

    सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक दुनियाभर में मशहूर है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से लोग आपस में जुड़ पाते हैं। फेसबुक पर अक्सर लोग अपने दोस्तों और फैमिली के साथ कनेक्ट रहते हैं, ऐसे में कभी फेसबुक अकाउंट हैक हो जाए तो आपको किस तरह से अपना अकाउंट रिकवर करना है। अकाउंट हैक होने पर प्राइवेसी का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में अकाउंट रिकवर करना जरूरी है।

    Facebook Account Hacked
    Facebook Account Hacked - फोटो : FREEPIK

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि साइबर हैकर्स आपके फेसबुक अकाउंट को हैक करके आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को धोखा दे सकते हैं और उनके साथ ठगी भी कर सकते हैं। साथ ही कई मामलों में आपकी पर्सनल जानकारी चुराना भी उनका मकसद हो सकता है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप फेसबुक अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।

    Facebook Account Hacked
    Facebook Account Hacked - फोटो : FREEPIK

    अगर आपको लगता है कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो आपको सबसे पहले फेसबुक के हेल्प सेंटर से सहायता लेनी है। इसके बाद Forgotten Password के विकल्प में जाकर अपना अकाउंट रिकवर किया जा सकता है। यहां पर आपको दोबारा पासवर्ड डालना है और फिर से लॉगइन करना है।

    इसके साथ ही फेसबुक अकाउंट हैक होने पर आप फेसबुक के आधिकारिक पेज पर जा सकते हैं। वहां पर कई सवालों के जवाब देने होंगे, इसके बाद आपके अकाउंट रिकवर करने का काम शुरू हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें