2019 में भी लोग स्मार्टफोन के बारे में इन झूठ को सच मान रहे हैं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 25 Jan 2019 01:58 PM IST
Even in 2019 People Believe Too Many Myths about smartphones
Smartphone Myths

    आपमें से अधिकतर लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। हो सकता है कि आप फीचर फोन इस्तेमाल करते हों लेकिन आपके घर में तो कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करता ही होगा या फिर आपके दोस्तों के पास स्मार्टफोन होगा। ऐसे में आपने भी स्मार्टफोन के बारे में कई तरह की बातें सुनी होंगे और उनपर आपने विश्वास भी कर लिया होगा। जैसे- फोन को रातभर के लिए चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। अब 2019 की शुरुआत हो गई है लेकिन आज भी लोग स्मार्टफोन के बारे में कई अफवाह और बिना तर्क वाली बातों तो सच मान रहे हैं। आइए जानते हैं।

    FAKE ANDROID APP
    FAKE ANDROID APP

    थर्ड पार्टी ऐप

    अक्सर आपने सुना होगा कि थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से ऐप फोन में डाउनलोड करने से फोन में वायरस आते हैं। यह बात पूरी तरह से सच नहीं है, क्योंकि कई बार गूगल प्ले-स्टोर से ऐप डाउनलोड करने भी उसके साथ मैलवेयर आ जाते हैं। ऐसे में 9 ऐप्स जैसे स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

    smartphone brightness
    smartphone brightness

    ब्राइटनेस

    आजकल बाजार में लांच होने वाले करीब सभी स्मार्टफोन में ऑटो ब्राइटनेस का विकल्प मिलता है। ऑटो ब्राइटनेस का मतलब है कि जब आप धूप में होंगे तो डिस्प्ले की ब्राइटनेस अपने आप तेज हो जाएगी। इस पर कई लोगों का मत है कि ब्राइटनेस को ऑटो मोड में रखने से स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, जो कि बिलकुल भी सच नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें