Power Bill Care: अचानक आया भारी-भरकम बिजली बिल? न हों परेशान, जानें क्या हो सकता है कारण और कंज्यूमर राइट्स

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
सार

Electricity Bill:

गर्मियों में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ बिजली का बिल भी बढ़ जाता है, लेकिन अगर बिल आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानिए शिकायत करने का सही तरीका क्या है और एक बिजली उपभोक्ता के तौर पर आपके क्या अधिकार हैं।

Electricity Bill High? Know Reasons, Complaint Process
बिजली बिल बढ़ने पर करें शिकायत - फोटो : एआई जनरेटेड

    Electricity Rights of Consumers Rules

    : गर्मियों में बिजली की मांग और खपत दोनों बढ़ जाती है। लगातार चलते इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज की वजह से बिल में बढ़ोतरी होना सामान्य बात है, लेकिन कई बार मीटर में खराबी या गलत रीडिंग की वजह से उपभोक्ताओं को अप्रत्याशित रूप से भारी-भरकम बिल थमा दिया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोगों झमेले से बचने के लिए चुपचाप बिल का भुगतान कर देते हैं।

    हालांकि कई लोगों को नहीं पता कि भारतीय कानून और बिजली नियमों के तहत उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। अगर आपका बिजली बिल संदिग्ध या असामान्य लग रहा है, तो घबराने की बजाय सही कानून और तकनीकी अपनाना जरूरी है।

    बिजली बिल बढ़ने का कारण
    बिजली बिल बढ़ने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड

    High electricity bill reasons: अचानक कैसे बढ़ जाता है आपका बिजली बिल?

    • स्लैब सिस्टम: बिजली कंपनियां खपत के हिसाब से अलग-अलग स्लैब दरें तय करती हैं। जैसे ही आपकी खपत तय यूनिट सीमा को पार करती है, प्रति यूनिट दर काफी महंगी हो जाती है।
    • मीटर रीडिंग की गड़बड़ी: मैनुअल रीडिंग के दौरान कर्मचारी की ओर से गलत आंकड़े दर्ज कर देना।
    • मीटर में खराबी:मीटर का आंतरिक रूप से खराब होना या जरूरत से ज्यादा तेज चलना।
    • गलत टैरिफ कैटेगरी:घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक या गलत श्रेणी का टैरिफ लागू हो जाना।
    • पुराने और अकुशल उपकरण: पुराने मॉडल के एसी, फ्रिज या पंखे बहुत अधिक पावर कंज्यूम करते हैं।
    • स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामी:डिजिटल या स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर या डेटा ट्रांसमिशन में गड़बड़ी आना।
    बिल में गड़बड़ी लगे तो यह करें
    बिल में गड़बड़ी लगे तो यह करें - फोटो : एआई जनरेटेड

    बिल संदिग्ध लगने पर क्या करें?

    • बिल का विश्लेषण करें:अपने वर्तमान बिल की तुलना पिछले महीनों या पिछले साल के इसी महीने के बिल से करें और कुल यूनिट खपतकी जांच करें।
    • शिकायत दर्ज करें: अपने स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (Discom) के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएं और शिकायत संख्या (Complaint ID) व बिल की कॉपी संभालकर रखें।